हिन्दी साहित्य इतिहास || हिन्दी साहित्य इतिहास 'रासो साहित्य' महत्वपूर्ण प्रश्न || टॉपिक वाइज 50 MCQ
UP TGT/PGT, NET/JRF, MP TGT/PGT बिहार PGT, झारखंड PGT,DSSSB TGT/PGT,KVSTGT/PGT,EMRSTGT/PGT, RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल व्यख्याता, एवं वरिष्ठ अध्यापक
'रासो साहित्य' टॉपिक वाइज 50 MCQs
1. रासो शब्द की व्युत्पत्ति 'रासक' से मानने वाले विद्वान नहीं है?
(क) माताप्रसाद गुप्त
(ख) गणपतिचंद्र गुप्त
(ग) दशरथ शर्मा
(घ) नरोत्तम स्वामी
प्रिय पाठकों,........इस पोस्ट में हमने हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्नो को क्रमवार समाहित किया है। यदि आपको हमारे द्वारा किया गया यह प्रयास अच्छा लगा है, तो इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ अवश्य साझा करें। आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज कर सकते है। जिससे हम हिंदी के आगामी ब्लॉग को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकें।
2. निम्नलिखित में से वीरगाथात्मक रासोकाव्य नहीं है?
(क) बीसलदेव रासो
(ख) हम्मीर रासो
(ग) खुमाण रासो
(घ) परमाल रासो
3. "हिंदी में चंद को छंदों का राजा कहा जा सकता है।रासो के अंतर्गत भाव- भंगिमा के साथ भाषा दनादन नये छंदों में गति धारण करती चलती है।" कथन किसका है?
(क) नामवर सिंह
(ख) रामचंद्र शुक्ल
(ग) गणपतिचंद्र गुप्त
(घ) रामस्वरूप चतुर्वेदी
4. 'पृथ्वीराज रासो' का सबसे बड़ा सर्ग है?
(क) आदिपर्व समय
(ख) कन्नवज्ज समय
(ग) दाशम समय
(घ) पद्मावती समय
5. 'पृथ्वीराज रासो' को सबसे पहले अप्रामाणिक घोषित करने वाले विद्वान है?
(क) रामचंद्र शुक्ल
(ख) मोतीलाल मेनारिया
(ग) डॉ. बूलर
(घ) मुरारिदान ONLINE
6. निम्नलिखित में से 'पृथ्वीराज रासो' को अर्द्ध प्रामाणिक मानने वाले विद्वान नहीं है?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ख) सुनीतिकुमार चटर्जी
(ग) मुनि जिनविजय
(घ) मोहनलाल विष्णुलाल पांडेय
7. चंदबरदाई को 'छप्पय छंद का राजा' किसने कहा है?
(क) रामस्वरूप चतुर्वेदी ने
(ख) शिवसिंह सेंगर ने
(ग) ग्रियर्सन ने
(घ) डॉ. रामकुमार वर्मा ने
8. पृथ्वीराज रासो में पृथ्वीराज के कितने विवाहों का उल्लेख है?
(क) 12
(ख) 13
(ग) 14
(घ) 15
9. किसने 'पृथ्वीराज रासो' को 'मुक्तक काव्य' माना है?
(क) नामवर सिंह ने
(ख) पीतांबरदत्त बड़थ्वाल ने
(ग) नरोत्तम स्वामी ने
(घ) गणपतिचंद्र गुप्त ने
10. "तुलसी के रामचरितमानस में जो स्थान अयोध्याकांड का है, वही स्थान इसमें कन्नवज्ज समय का है।" 'पृथ्वीराज रासो' के संबंध में यह कथन किस विद्वान का है?
(क) माताप्रसाद गुप्त
(ख) दशरथ शर्मा
(ग) नामवर सिंह
(घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
11. किसने 'पृथ्वीराज रासो' को 'शुक-शुकी संवाद' के रूप में रचित माना है?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(ख) गणपतिचंद्र गुप्त ने
(ग) रामकमार वर्मा ने
(घ) गिलक्राइस्ट ने
12. "यह मान लेने में किसी को आपत्ति नहीं है कि रासो एकदम जाली पुस्तक नहीं है। उसमें बहुत अधिक प्रक्षेप होने के कारण उसका रूप विकृत अवश्य हो गया है।" मान्यता किस विद्वान की है?
(क) डॉ. बच्चन सिंह
(ख) नामवर सिंह
(ग) दशरथ शर्मा
(घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
13. किसने चंदबरदाई का जन्म 1168 ई. में माना है?
(क) रामचंद्र शुक्ल ने
(ख) हरप्रसाद शास्त्री ने
(ग) हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(घ) गणपतिचंद्र गुप्त ने
14. 'पृथ्वीराज रासो' को दिये गये नाम व नामकर्ता के संबंध में सही सुमेलित नहीं है?
(क) बृहत् महाभारत-दशरथ शर्मा
(ख) हिंदी का प्रथम महाकाव्य-रामचंद्र शुक्ल
(ग) स्वाभाविक विकासशील महाकाव्य- गुलाबराय
(घ) विशाल घटनाकोश-श्यामसुंदर दास
15. किसने 'पृथ्वीराज रासो' को 'कथानक रूढ़ियों का कोश' कहा है?
(क) नरोत्तम स्वामी ने
(ख) नगेंद्र ने
(ग) नामवर सिंह ने
(घ) गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने
16. 'पृथ्वीराज रासो' की भाषा का सर्वप्रथम अध्ययन करने वाले विद्वान हैं?
(क) बीम्स
(ख) बूलर
(ग) ग्रियर्सन
(घ) एफ.एच.ब्राउच
17. 'पृथ्वीराज रासो: भाषा और साहित्य' के रचनाकार हैं?
(क) नामवर सिंह
(ख) विपिन विहारी त्रिवेदी
(ग) बीम्स
(घ) मोहनलाल विष्णुलाल पांडेय
18. किसने 'पृथ्वीराज रासो' को हिंदी का पहला काव्य माना है?
(क) रामचंद्र शुक्ल ने
(ख) रामस्वरूप चतुर्वेदी ने
(ग) डॉ. नगेंद्र ने
(घ) गणपतिचंद्र गुप्त ने
19. "बारहवीं सदी के भारतवर्ष का पूर्ण चित्र पृथ्वीराज रासो है।" मान्यता किस विद्वान की है?
(क) मुनि जिनविजय
(ख) गार्सा -द-तासी
(ग) ग्रियर्सन
(घ) कर्नल जेम्स टॉड
20. मिश्रबंधुओं ने 'विजयपाल रासो' का रचनाकाल माना है?
(क) 1298 ई.
(ख) 1299 ई.
(ग) 1300 ई.
(घ) 1301 ई.
21. 'विजयपाल रासो' में कितने छंद हैं?
(क) 40
(ख) 41
(ग) 42
(घ) 43
22. 'परमाल रासो' के पदों का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया?
(क) बीम्स ने
(ख) कर्नल जेम्स टॉड ने
(ग) ग्रियर्सन ने
(घ) वाटरफील्ड ने
23. 'परमाल रासो' का प्रकाशन चार्ल्स इलियट ने 'आल्हा खंड' के नाम से कब करवाया?
(क) 1863 ई.
(ख) 1864 ई.
(ग) 1865 ई.
(घ) 1866 ई.
24. किसने खुमाण रासो को सत्रहवीं शताब्दी की रचना माना है?
(क) मोतीलाल मेनारिया ने
(ख) माताप्रसाद गुप्त ने
(ग) दशरथ शर्मा ने
(घ) गणपतिचंद्र गुप्त ने
25. निम्नलिखित में से कौन खुमाण रासो को दलपति विजय की रचना नहीं मानते हैं?
(क) मिश्रबंधु
(ख) शिवसिंह सेंगर
(ग) मोतीलाल मेनारिया
(घ) दशरथ शर्मा
26. 'संगतसिंह रासो' के रचनाकार कौन हैं?
(क) राव डूंगरसी
(ख) कीर्तिसुंदर
(ग) गिरिधर चारण
(घ) दयाल कवि
27. 'पुरातन प्रबंध संग्रह' में 'पृथ्वीराज रासो' के कितने छंद मिले हैं?
(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 6
28. "वीरगीत के रूप में हमें सबसे पुरानी पुस्तक 'बीसलदेव रासो' मिलती है।" मान्यता किस विद्वान की है?
(क) रामचंद्र शुक्ल
(ख) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ग) गणपतिचंद्र गुप्त
(घ) माताप्रसाद गुप्त
29. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार खुमाण द्वितीय का समय है?
(क) वि.स. 810-865
(ख) वि.स.870-900
(ग) वि. स.965-990
(घ) इनमें से कोई नहीं
30. निम्नलिखित में से किस 'रासो ग्रंथ' में सर्वत्र वर्तमान काल की क्रियाओं का प्रयोग हुआ है?
(क) बीसलदेव रासो
(ख) खुमाण रासो
(ग) परमाल रासो
(घ) विजयपाल रासो
31. 'खुमाण रासो' में खुमाण द्वारा किये गये कितने युद्धों का उल्लेख है?
(क) 23
(ख) 24
(ग) 25
(घ) 26
32. "भाषा की परीक्षा करके देखते हैं तो वह साहित्यिक नहीं राजस्थानी है।" आचार्य रामचंद्र शुक्ल का यह कथन किस रासो ग्रंथ के संबंध में है?
(क) पृथ्वीराज रासो
(ख) परमाल रासो
(ग) खुमाण रासो
(घ) बीसलदेव रासो
33. किसने बीसलदेव रासो को हम्मीर के समय की रचना कहा है ?
(क) माता प्रसाद गुप्त ने
(ख) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(ग) गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने
(घ) गणपतिचंद्र गुप्त ने
34. "इस ग्रंथ में श्रृंगार की ही प्रधानता है,वीर रस किंचित आभास मात्र है। संयोग और वियोग के गीत ही कवि ने गाये हैं।" बीसलदेव रासो के संबंध में यह कथन किस विद्वान का है ?
(क) रामचंद्र शुक्ल
(ख) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ग) दशरथ शर्मा
(घ) गुलाबराय
35. "ये हिंदी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं और इनका पृथ्वीराज रासो हिंदी का प्रथम महाकाव्य है।" चंद बरदाई के संबंध में उपर्युक्त कथन किस विद्वान का है?
(क) मुनि जिनविजय
(ख) डॉ. रामकुमार वर्मा
(ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(घ) रामचंद्र शुक्ल
36. "भाषा की कसौटी पर यदि ग्रंथ को कसते हैं तो और भी निराश होना पड़ता है क्योंकि वह बिलकुल बेठिकाने है उसमें व्याकरण आदि की कोई व्यवस्था नहीं है।" पृथ्वीराज रासो के संबंध में यह कथन किस आलोचक का है?
(क) डॉ. बच्चन सिंह
(ख) रामचंद्र शुक्ल
(ग) नामवर सिंह
(घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
37. 'आल्हखंड' में कितनी लड़ाइयों का वर्णन है?
(क) 50
(ख) 51
(ग) 52
(घ) 53
38. किसने 'आल्हखंड' को 18वीं शताब्दी में रचित माना है ?
(क) मोतीलाल मेनारिया ने
(ख) डॉ. बच्चन सिंह ने
(ग) गणपतिचंद्र गुप्त ने
(घ) डॉ. रामकुमार वर्मा नें
39. "बीसलदेव रासो का व्याकरण अपभ्रंश के नियमों का पालन कर रहा है, कारक, क्रियाओं, और संज्ञाओं के रूप अपभ्रंश भाषा के ही हैं अतएव भाषा की दृष्टि से इस रासो को अपभ्रंश भाषा से सद्यः विकसित हिंदी का ग्रंथ कहने में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होनी चाहिए।" कथन किस आलोचक का है?
(क) डॉ. बच्चन सिंह
(ख) रामचंद्र शुक्ल
(ग) डॉ. रामकुमार वर्मा
(घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
40. "इस संग्रह का वीरत्वपूर्ण स्वर तो सुरक्षित है लेकिन भाषा और कथानकों में बहुत अधिक परिवर्तन हो गया है इस तरह चंदबरदाई के पृथ्वीराज रासो की तरह इस ग्रंथ को भी अर्द्ध प्रामाणिक कह सकते हैं।" हजारी प्रसाद द्विवेदी का यह कथन किस रचना के संबंध में है ?
(क) खुमाण रासो
(ख) परमाल रासो
(ग) विजयपाल रासो
(घ) हम्मीर रासो
41 .रासो साहित्य का समय है ?
(क) 9 वीं से 13 वीं शताब्दी
(ख) 10 वीं से 14 वीं शताब्दी
(ग) 11 वीं से 15 वीं शताब्दी
(घ) 12 वीं से 16 वीं शताब्दी
42. . पृथ्वीराज रासो के किस रुपांतरण में अध्यायों का नाम 'खंड' मिलता है ?
(क) वृहत् रूपांतरण में
(ख) मध्यम रूपांतरण में
(ग) लघु रूपांतरण में
(घ) लघुतम रूपांतरण में
43. किमने 'हम्मीर रासो' को जज्जल की रचना मानी है ?
(क) माता प्रसाद गुप्त ने
(ख) राहुल सांकृत्यायन ने
(ग) दशरथ शर्मा ने
(घ) मोतीलाल मेनारिया ने
44 . "हिंदी का चरित्र पहली बार ही बड़े मोहक रूप में भाषा और संवेदना दोनों स्तरों पर पृथ्वीराज रासो में निखर कर आया है, काव्य प्रक्रिया यहाँ पूरी तरह निष्पन्न हुई है।" मान्यता किस विद्वान की है?
(क) रामचंद्र शुक्ल
(ख) गणपतिचंद्र गुप्त
(ग) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(घ) मोतिलाल मेनारिया
45 . "कवि चंद निश्चयतः एक ऐतिहासिक पुरुष था और वह दिल्लीश्वर हिंदू सम्राट पृथ्वीराज का समकालीन और उसका सम्मानित राजकवि था।उसी ने पृथ्वी राज के कीर्तिकलाप का वर्णन करने के लिए देशव्यापी प्राकृत भाषा में एक काव्य की रचना की थी जो पृथ्वीराज रासो के नाम से प्रसिद्ध हुई ।" कथन किस विद्वान का है?
(क) मुनि जिनविजय
(ख) दशरथ शर्मा
(ग) मोहन लाल विष्णुलाल पांडेय
(घ) माताप्रसाद गुप्त
46 . "किस अज्ञातनामा भट्ट ने खुमाण रासो नामक काव्य लिखा था जिसमें रामचंद्र से लेकर खुमाण तक के नरपतियों का उल्लेख है।" कथन किस विद्वान का है?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ख) रामचंद्र शुक्ल
(ग) गणपतिचंद्र गुप्त
(घ) शिवसिंह सेंगर
नोट :- इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ अवश्य साझा करें। आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज कर सकते है। जिससे हम हिंदी साहित्य के आगामी ब्लॉग को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकें। ✔✔💯💯
Post a Comment