चंदबरदाई-जीवन परिचय || हिन्दी साहित्य का इतिहास ||
चंदबरदाई-जीवन परिचय
चंदबरदाई (सितंबर 1149-1200 ई.) एक हिंदू ब्राह्मण थे। वे पृथ्वीराज चौहान, जिन्होंने (1165 से 1192 तक अजमेर और दिल्ली में शासन किया, के दरबारी कवि थे। चंदबरदाई न केवल राजकवि थे बल्कि पृथ्वीराज के मंत्रिपरिषद् के अहम् सदस्य भी थे। चंदबरदाई ने कई लड़ाईयों में पृथ्वीराज चौहान का साथ दिया। चंदबरदाई का दो बार विवाह हुआ था। कमला और गौरन नामक दो पत्नियों से कवि की दस संतानें थीं।
पृथ्वीराज रासो चंदबरदाई की प्रसिद्ध रचना है। यह काव्य रूप में है इसमें दस हजार से भी ज्यादा पद हैं। कवि ने इस ग्रंथ में पृथ्वीराज चौहान के शासन व व्यक्तित्व का बखान किया है। इस ग्रंथ का ऐतिहासिक महत्त्व है ग्रंथ ब्रज भाषा में लिखा गया है।
चंदबरदाई की कविता
पद्मसेन कूँवर सुघर ताघर नारि सुजान।
ता उर इक पुत्री प्रकट, मनहुँ कला ससभान।।
मनहुँ कला ससभान कला सोलह सो बन्निय।
बाल वैस, ससि ता समीप अमित रस पिन्निय।।
बिगसि कमल-स्त्रिग, भ्रमर, बेनु, खंजन, म्रिग लुट्टिय।
हीर, कीर, अरु बिंब मोति, नष सिष अहि घुट्टिय।।
छप्पति गयंद हरि हंस गति, बिह बनाय संचै सँचिय।
पदमिनिय रूप पद्मावतिय, मनहुँ काम-कामिनि रचिय॥
मनहुँ काम-कामिनि रचिय, रचिय रूप की रास।
पसु पंछी मृग मोहिनी, सुर नर, मुनियर पास।।
सामुद्रिक लच्छिन सकल, चौंसठि कला सुजान।
जानि चतुर्दस अंग खट, रति बसंत परमान।।
सषियन संग खेलत फिरत, महलनि बग्ग निवास।
कीर इक्क दिष्पिय नयन, तब मन भयो हुलास।।
मन अति भयौ हुलास, बिगसि जनु कोक किरन-रबि।
अरुन अधर तिय सुघर, बिंबफल जानि कीर छवि।।
यह चाहत चष चकित, उह जु तक्किय झरप्पि झर।
चंचु चहुटि्टय लोभ, लियो तब गहित अप्प कर।।
हरषत अनंद मन मँह हुलस, लै जु महल भीतर गइय।
पंजर अनूप नग मनि जटित, सो तिहि मँह रष्यत भइय।।
तिहि महल रष्यत भइय, गइय खेल सब भुल्ल।
चित्त चहुँट्टयो कीर सों, राम पढ़ावत फुल्ल॥।
कीर कुंवरि तन निरषि दिषि, नष सिष लौं यह रूप।
करता करी बनाय कै, यह पद्मिनी सरूप॥।
कुटिटिल केस सुदेस पोहप रचयित पिक्क सद।
कमल-गंध, वय-संध, हंसगति चलत मंद मंद।।
सेत वस्त्र सोहे सरीर, नष स्वाति बूँद जस।
भमर-भमहिं भुल्लहिं सुभाव मकरंद वास रस।।
नैनन निरषि सुष पाय सुक, यह सुदिन्न मूरति रचिय।
उमा प्रसाद हर हेरियत, मिलहि राज प्रथिराज जिय।।
Tags :-
चंदबरदाई
चंदबरदाई का जीवन परिचय
चंदबरदाई का संक्षिप्त परिचय दीजिए
चंदबरदाई की प्रमुख रचनाएं
चंदबरदाई की प्रमुख रचनाएँ
चंदबरदाई की काव्यगत विशेषताएं
चंदबरदाई का दोहा
चंदबरदाई का मूल नाम
चंदबरदाई पृथ्वीराज रासो
चंदबरदाई की रचनाएं
चंदबरदाई का जीवन परिचय
चंदबरदाई का साहित्यिक परिचय
चंदबरदाई का काव्य
चंदबरदाई की प्रमुख रचनाएं
चंदबरदाई
Post a Comment