ads

हिन्दी साहित्य मे प्रथम - कवि और उनकी रचना के नाम || Hindi sahitya || hindi sahitya ka itihas | Prabodh classes

                 हिन्दी साहित्य मे प्रथम - कवि और उनकी रचना के नाम 

* हिंदी साहित्य के इतिहास में प्रथम कवि कौन हैं
किस कवि ने प्रथम रचना कौन सी मानी है
प्रथम मौलिक नाटक कौन सा है
खड़ी बोली हिंदी के प्रथम महाकवि कौन है

नमस्कार दोस्तों......... इस लेख के माध्यम से हम यह जानकारी प्राप्त करेंगे की 'हिंदी साहित्य के इतिहास में प्रथम' कवि कौन हैं प्रथम रचना कौन सी है तथा किस कवि ने प्रथम रचना कौन सी मानी है जैसे खड़ी बोली हिंदी के प्रथम कवि कौन है प्रथम गद्य काव्य कौन सा है खड़ी बोली हिंदी के प्रथम महाकवि कौन है हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक कौन सा है प्रथम जीवनी कौन सी है


                                हिन्दी साहित्य मे प्रथम

* हिंदी के प्रथम कवि - सरहपा

हिंदी की प्रथम रचना - श्रावकाचार (933 ई.)

हिंदी के प्रथम महाकवि - चंदबरदाई

हिंदी का प्रथम महाकाव्य - पृथ्वीराज रासो

खड़ी बोली हिंदी के प्रथम कवि - अमीर खुसरो

आधुनिक खड़ी बोली के प्रथम कवि - श्रीधर पाठक

हिंदी की प्रथम वैज्ञानिक कहानी - चंद्रलोक की यात्रा (केशव प्रसाद सिंह)

हिंदी की प्रथम ऐतिहासिक कहानी - राखीबंद भाई (वृंदावन लाल वर्मा)

हिंदी का प्रथम गद्यकाव्य - साधना (रायकृष्ण दास)

हिंदी की प्रथम अतुकांत रचना - प्रेम पथिक (जयशंकर प्रसाद)

छायावाद का प्रथम काव्य संग्रह - झरना (जयशंकर प्रसाद)

हिंदी में रचित हिंदी का पहला इतिहास ग्रंथ - शिवसिंह सरोज (ठाकुर शिवसिंह सेंगर)

हिंदी साहित्य का पहला प्रामाणिक इतिहास ग्रंथ - हिंदी साहित्य का इतिहास (रामचंद्र शुक्ल)

हिंदी में नख-शिख वर्णन परंपरा की पहली रचना -- राउलवेल (रोड़ा कवि)

हिंदी की पहली रचना जिसमें बारहमासा वर्णन मिलता है - बीसलदेव रासो (नरपति नाल्ह)

रासो परंपरा की पहली रचना - खुमाण रासो (दलपति विजय)

जैन साहित्य में रास परंपरा की पहली रचना - भरतेश्वर बाहुबली रास (शालिभद्र सूरि)

हिंदी की आदि कवयित्री - मीरा बाई

खड़ी बोली के प्रथम महाकवि - अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य - प्रिय प्रवास (1914 ई.) रचनाकार - हरिऔध

हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक - आनंद रघुनंदन

हिंदी की प्रथम आत्मकथा - अर्द्ध कथानक (बनारसीदास जैन)

हिंदी की प्रथम जीवनी - दयानंद दिग्विजय (गोपाल शर्मा)

हिंदी का प्रथम रिपोर्ताज - लक्ष्मीपुरा (शिवदान सिंह चौहान}

हिंदी की प्रथम कहानी - इंदुमती (1900 ई.) किशोरी लाल गोस्वामी

नोट - आधुनिक शोध के अनुसार हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी - एक टोकरी भर मिट्टी (1901ई) मानी जाती है.
इसके रचनाकार माधव सप्रे हे


खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना - चंद छंद बरनन की महिमा (गंग कवि)

परिमार्जित एवं शुद्ध खड़ी बोली की प्रथम रचना - भाषा योग वाशिष्ठ (राम प्रसाद निरंजनी)

प्रगतिवाद शब्द का प्रथम प्रयोगकर्ता - मुक्तिबोध

छायावाद शब्द का प्रथम प्रयोगकर्ता - मुकुटधर पाण्डेय

प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोगकर्ता - नंददुलारे वाजपेयी

हिंदी का प्रथम गीतिनाट्य - करुणालय (जयशंकर प्रसाद)

हिंदी में दोहा-चौपाई का सबसे पहले प्रयोग - सरहपाद

रीतिकाव्य का प्रथम ग्रंथ - हित तरंगिणी (कृपाराम)

हिंदी में रचना करने वाले प्रथम मुस्लिम कवि - अब्दुल रहमान

दक्षिणी भारत में खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाले प्रथम रचनाकार - मुल्ला वजही

गीतिकाव्य शब्द का सबसे ने पहले प्रयोग - लोचन प्रसाद पाण्डेय

हिंदी में सूफी प्रेमाख्यानक काव्य परंपरा की पहली रचना - चंदायन (मुल्ला दाउद)

हिंदी में छंदशास्त्र की पहली रचना - छंदमाला (केशवदास)

हिंदी के प्रथम गीतकार - विद्यापति

प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन - 1975 ई. नागपुर

हिंदी में 'स्वच्छंदतावाद' शब्द का प्रथम प्रयोगकर्ता - मुकुटधर पाण्डेय

नई कविता' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग - अज्ञेय

हिंदी का प्रथम रेखाचित्र संकलन - पद्म पराग (पद्म सिंह शर्मा)

हिंदी के प्रथम मार्क्सवादी आलोचक - शिवदान सिंह चौहान

*हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास - परीक्षा गुरु (1882 ई.) लाला श्री निवास दास

हिंदी में आख्यायिका शैली का प्रथम मौलिक उपन्यास - श्यामा स्वप्न (1885 ई.) ठाकुर जगमोहन सिंह

हिंदी का प्रथम एतिहासिक उपन्यास - हृदय हारिणी या आदर्श रमणी (1890 ई.)
                          रचनाकार - किशोरी लाल गोस्वामी

हिंदी में पत्रात्मक शैली श्री में लिखा गया प्रथम मौलिक उपन्यास - चंद हसीनों के खतूत (1927 ई.) पाण्डेय बेचन शर्मा 'उग्र'

प्रथम आंचलिक उपन्यास - मैला आंचल (1954 ई.) रचनाकार - फणीश्वर नाथ रेण

हिंदी का पहला जीवन चरितात्मक उपन्यास - झाँसी की रानी (1946 ई.) वृंदावन लाल वर्मा

हिंदी का पहला राजनैतिक उपन्यास - प्रेमाश्रम (1922 ई.) प्रेमचंद

स्मृति शैली पर आधारित हिंदी का प्रथम उपन्यास - देहाती दुनिया (1926 ई.) शिवपूजन सहा

हिंदी का पहला जासूसी उपन्यास - अद्भुत लाश (1896 ई.) गोपाल राम गहमरी

हिंदी का पहला तिलस्मी-ऐयारी उपन्यास - चंद्रकांता (1891 ई.) बाबू देवकी नंदन खत्री

हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक - जानकी मंगल (शीतला प्रसाद त्रिपाठी)

हिंदी का प्रथम दुःखांत नाटक - रणधीर प्रेम-गोहिनी (लाला श्री निवास दास)

हिंदी का प्रथम अनूदित नाटक - शाकुंतलम् (1863 ई.) राजा लक्ष्मण सिंह

हिंदी का प्रथम प्रतीकात्मक नाटक - कामना (1927 ई.) जयशंकर प्रसाद

हिंदी को प्रथम एकांकी - एक घूँट (1929 ई.) जयशंकर प्रसाद

हिंदी के प्रथम आलोचक - बालकृष्ण भट्ट
 
नोट - बाल कृष्ण भट्ट द्वारा 'हिंदी प्रदीप' पत्र में 'सच्ची समालोचना' शीर्षक 1886 ई. में प्रकाशित स्वयंवर' नाटक पर लिखी गई आलोचना को हिंदी की पहली आलोचना माना जाता है।

हिंदी आलोचना की पहली पुस्तक - हिंदी कालिदास की आलोचना (महावीर प्रसाद द्विवेदी }

हिंदी आलोचना के प्रथम इतिहासकार - रामचंद्र शुक्ल

हिंदी के प्रथम तुलनात्मक आलोचक - पद्मसिंह शर्मा

हिंदी के प्रथम सौष्ठववादी आलोचक - आचार्य नंददुलारे वाजपेयी

हिंदी के प्रथम प्रभाववादी आलोचक - शांतिप्रिय द्विवेदी

हिंदी के प्रथम रसवादी आलोचक - रामचंद्र शुक्ल

हिंदी के प्रथम निबंधकार - भारतेंदु हरिश्चंद्र

हिंदी के प्रथम कलात्मक व प्रौढ़ निबंधकार - आचार्य रामचंद्र शुक्ल

हिंदी में तुलनात्मक आलोचना संबंधी प्रथम पुस्तक - बिहारी व सादी की तुलनात्मक आलोचना
                     लेखक - पद्मसिंह शर्मा


*हिंदी के प्रथम यात्रावृत्तः लेखक - भारतेंदु हरिश्चंद्र

पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित हिंदा का प्रथम यात्रावृत संग्रह - लंदन यात्रा (1883 एक ई.)
                  लेखिका - श्रीमती हरदेवी

तुलनात्मक शैली में हिंदी का प्रथम यात्रावृत्त - लंदन का यात्री (1884 ई.) - भगवान दास वर्मा

पत्रात्मक में रचित हिंदी का प्रथम यात्रावृत - मेरी यूरोप यात्रा (1932 ई.) गणेश नारायण सोमानी

निबंधात्मक शैली में रचित हिंदी का प्रथम यात्रावृत्त - ज्ञान के उद्यान में (1937 ई.) सत्यदेव परिव्राजक

डायरी शैली मे रचित हिंदी का प्रथम यात्रावृत्त - मेरी तिब्बत यात्रा (1937 ई.) राहुल सांकृत्यायन

हिंदी में साक्षात्कार विधा की प्रथम पुस्तक - कवि दर्शन (बेनी माधव शर्मा )
 
हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम - ग्रंथ इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐंदुइ-ए-ऐंदुस्तानी
          रचनाकार - गार्सा द तासी


हिंदी का प्रथम समाचार पत्र - उदंत मार्तंड (पं. युगल किशोर)

हिंदी का प्रथम दैनिक समाचार पत्र - समाचार सुधा वर्षण (श्याम सुंदर सेन)

हिंदी का प्रथम चंपू (गद्य-पद्य मिश्रित) काव्य - राउलवेल (रोड़ा कवि)

हिंदू-मुस्लिम संस्कृति के प्रथम कवि - अब्दुल रहमान

हिंदी में श्रृंगार परंपरा की प्रथम रचना - संदेश रासक (अब्दुल रहमान)

हिंदी में अध्यापन करवाने वाला प्रथम विश्वविद्यालय - फोर्ट विलियम कॉलेज, कोलकाता

हिंदी में मुक्त छंद के प्रवर्तक - सूर्यकान्त त्रिपाटी निराला

मुक्त छंद में रचित हिंदी की पहली कविता - जुही की कली (1916) 6 ई.) निराला

हिंदी में प्रथम चलचित्र - सत्य हरिश्चंद्र

नोट - इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ अवश्य साझा करें। आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज कर सकते है। जिससे हम हिंदी साहित्य के आगामी ब्लॉग को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.